गौ माता के साथ कुकर्म का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा, आरोपी राजपाल पुलिस को सौंपा
Gargachary Times
7 February 2026, 18:44
156 views
Mathura
फरह। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत परखम गांव में बीती रात गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
बताया गया है कि हीरो देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह रात को करीब 9 बजे अपने प्लाट में गई जब अपनी गाये को देख आपत्तिजनक स्तिथि में तो उसने राजपाल पुत्र राधेश्याम को गाय की बछिया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया, जिसके बाद हीरो ने सोर मचा दिया उससे घर वाले और पड़ोसी आ गए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तत्काल फरह थाने को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, निवासी मुस्तफाबाद परखम गांव के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच की जा रही है तथा विधिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपी फरह थाने में पुलिस हिरासत में है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।