श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर के छात्रों ने रैली निकाल दिया या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
Gargachary Times
7 February 2026, 21:47
33 views
Mathura
गोवर्धन - राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा के विशेष शिविर के पंचम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आयोजन हुआ जिसका
शुभारंभ श्रीमती रेखा पत्नी,विष्णु प्रधान श्रीमती ममता गौड़, श्रीमती सुषमा गौड़ श्रीमती कमलेश कौशिक श्रीमती डोली द्वारा मां शारदे की श्री चरणों में दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन करके किया गया
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बोलती हुई श्रीमती रेखा ने कहा की बेटियां समाज का धरोहर है यह अपने कार्य के प्रभाव से ऐसा अदभुत कर जातीं हैं जिसे देश ही नहीं अपितु संसार भी प्रशंसा करने के लिए तैयार रहता है l यह दो-दो कुल को रोशन कर अपनी कार्यकुशलता एव्ं व्यवहार से सभी का दिल जीत लेती है
श्रीमती जानकी देवी ने कहा की बेटी को अभिभावक द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना चाहिए
प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं सुकन्या, सुमंगला की जानकारी दी
स्वयंसेवी छात्रा खुशी ने कहा आज भी समाज में बेटी को चूल्हे चक्की तक ही सीमित बताया जाता है तथा मुस्कान ने बेटी बचाओ पर गीत प्रस्तुत किया
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी छात्रा बिट्टू शर्मा ने किया
कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह जी ने समस्त मातृ शक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया
भोजन जलपान की समय से चिंता सुरेश कुमार गौड़ द्वारा की गई
कार्यक्रम सहयोगी सदानंद भारद्वाज अजय शर्मा, भैया राजू , उद्धव कृष्ण ने अपने अपने दायित्व का निर्वहन किया l