बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Gargachary Times
7 February 2026, 21:48
32 views
Mathura
गोवर्धन -बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी के पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, प्राचार्य देवाशीष सेन उपस्थित रहे
चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थयों का उत्साहवर्धन किया और अन्य विद्यार्थयों को भी इस तरह की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिया कहा
विद्यालय प्राचार्य देवाशीष सेन, ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। दो सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया जिन्हें आज पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया
विद्यालय के 250 विद्यार्थियों को आज पुरूस्कार वितरण किया गया
इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह प्राचार्य देवाशीष सेन, बीरपाल प्रधान, जी.एस. सतानंद शर्मा, उपप्राचार्य रामबाबू डॉ अशोक, हेड मास्टर सुरेन्द्र सिंह, कोऑर्डनैटर बिपिनसिंह, रामवीर सिंह, दीपक, अमित कुमार, आशा, वर्षा, अपना शर्मा, जयश्री, विशाखा, हेमेन्द्र, राकेश रहेजा आदि उपस्थित रहे ।