यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के संबंध में मण्डल आयुक्त एवं डीआईजी द्वारा की गयी समीक्षा बैठक
Gargachary Times
7 February 2026, 21:56
74 views
Agra
यमुना एक्प्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के संबंध में मण्डलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी और डीआईजी श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी द्वारा मांट टोल प्लाजा पर यमुना एक्प्रेसवे अथॉरिटी और मथुरा जिला प्रशासन संग बैठक ली गयी। यमुना एक्प्रेसवे पर होने वाले सडक दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा के दौरान मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि आगरा-नोएडा एक्प्रेसवे पर चलने वाले भारी वाहनों के परमिट की वैधता की जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन वाहनों का परमिट नहीं है, उन वाहनों को एक्सप्रेसवे से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाए, साथ ही टोल पर स्कैनर और वाहन परमिट डाटाबेस सबधित सॉफ्टवेयर इन्सटाल किया जाए जिससे कोई बिना परमिट वाला वाहन टोल से गुजरे तो सॉफ्टवेयर पर अलर्ट अलार्म आ जाए ताकि उस पर एक्शन लिया जा सके। एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर गाइडलाइंस व हेल्पलाइन नंबर का विवरण लिखे हुए बड़े साइनेज बोर्ड लगाएं जाएं।
अवगत कराया गया कि एक्प्रसवे के किनारे बने फूड प्वाइंट पर भारी वाहनों के ज्यादा सख्या में खड़े होने की समुचित जगह उपलब्ध नहीं है, निर्देश दिए गये कि एक्सप्रेसवे के किनारे स्थान चिन्हित करते हुए बस-ट्रक ले बाए बनाये जाने एवं भारी वाहनों हेतु वृहद जनसुविधाएं पीपीपी मोड पर संचालन कराये जाने की व्यवस्था बनायी जाए। एक्सप्रेसवे पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु कैटर कैचर वाहनों का लगातार मूवमेंट करते हुए आवारा पशुओं को पकड़ा जाए। एक्सप्रेसवे के किनारे लगे बाढ-तार फेंसिंग की पूरी जांच कर ली जाए। कटी - टूटी फेंसिंग को दुरुस्त किया जाए। पूरे यमुना एक्सप्रेसवे को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किए जाने के निर्देश दिए।
वहीं डीआईजी महोदय द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा की जाने वाली प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ जुर्माना सहित कड़ी कार्रवाई की जाए। इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट को क्रियाशील बनाया जाए। डबल डैकर/स्लीपर बसें मानकों के अनुसार हों, मानकों के विपरीत चलने वाली बसों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही अमल में लायी जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग से समन्वय कर आपेक्षित कड़ी कार्यवाही की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी मथुरा श्री सी पी सिंह जी, एसएसपी श्री श्लोक कुमार जी, एडीएम वित्त श्री पंकज कुमार जी, एसपी सिटी एवं यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे।