Loading...

आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश पर शिकोहाबाद स्थित घी के प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण कर छापेमार कार्यवाही की

Gargachary Times 7 February 2026, 21:58 53 views
Firozabad
आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश पर शिकोहाबाद स्थित घी के प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण कर छापेमार कार्यवाही की
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश पर शिकोहाबाद स्थित पातीराम धनसुखराम जैन, पटेल मार्ग, नगर पालिका के पास घी के प्रतिष्ठान पर औचक टीम द्वारा निरीक्षण करा कर छापेमार कार्यवाही की गयी। टीम आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ द्वारा ही भेजी गयी थी, जिसमें सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। रणधीर सिंह के नेतृत्व में ओमकर कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं विकास कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें। निरीक्षण के उपरान्त मौके पर स्थानीय टीम को भी बुला लिया गया, जिसमें सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुँवर उपस्थित हुए। विभिन्न बैच नम्बर के कुल 5 नमूनें घी के संग्रहित किये गए। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की कमी पायी गयी उसके लिए सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। जॉच रिपोर्ट के उपरान्त नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Follow Samachar24