Loading...

अवैध कब्जों के कारण नहीं बन पा रहा बुद्ध पार्क

Gargachary Times 7 February 2026, 21:58 53 views
Jalaun
अवैध कब्जों के कारण नहीं बन पा रहा बुद्ध पार्क
कोंच(जालौन) जमीन के पट्टे रोड के दूसरे और मिले जिन्हें बनाकर आवास में तब्दील कर दिया और रोड के दूसरी ओर अपना कब्जा पेट के नाम पर बताने लगे जबकि यह जमीन नवीन परती की है जिस पर बुद्ध पार्क का निर्माण होना है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी महेंद्र सिंह कुशवाहा सभासद है दिन शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक सगाई की पत्र देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद जो गाटा संख्या 2066 नवीन प्रति भूमि पर बुद्ध पार्क बनवाना चाहती है जिसे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया लेकिन कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके प्रशासन को भ्रमित किया जा रहा है जो जमीन के पट्टे लोग दिखा रहे हैं वही इन्हें इसी गाटा संख्या में मैंन रोड के दूसरी तरफ मिली थी जिस पर इन लोगों ने पक्के मकान बना लिए है और कुछ लोग अपने मकान किराए पर उठाए हुए है तथा नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा करके गलत तरीके से हथियाना चाह रहे है जिसके कारण बुद्ध पार्क का निर्माण नहीं हो पा रहा है सभाषद ने प्रभारी अधिकारी से दबंगो द्वारा कब्जाई गयी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर बुद्ध पार्क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
Follow Samachar24