एफ.एस. यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव का छठा दिन उत्साह के साथ मनाया गया
Gargachary Times
7 February 2026, 22:00
32 views
Eduction
एफ.एस. यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव का छठा दिन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर. एस. कारोलिया (सेवानिवृत्त प्रोफेसर ऐ के कॉलेज), मेजर राजीव सिंह, विपिन गर्ग, वीरेंद्र चौहान (प्रदेश अध्यक्ष फुफुटता), विनोद यादव, सुरेंद्र सिंह, फादर नोबी ( प्रिंसिपल सेंट डोमिनिक एकेडमी शिकोहाबाद) एवं फादर बिनॉय (प्रिंसिपल सेंट जॉन्स स्कूल फिरोजाबाद) उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक हैं।
आज का मुख्य आकर्षण खो-खो का फाइनल मुकाबला जो इंजीनियरिंग एवं एग्रीकल्चर विभाग के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एग्रीकल्चर विभाग की टीम विजेता रही।
इसके साथ ही कैरम प्रतियोगिता में नर्सिंग विभाग की दीक्षा तथा फार्मेसी विभाग के ईश्वर चंद ने जीत हासिल की।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में साइंस विभाग की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की।
इस प्रकार एफ.एस. यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव का छठा दिन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।