बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित बहुउदेशीय हॉल में आयुष विभाग ' " वामा वेलनेस कैम्प " का किया आयोजन
Gargachary Times
7 February 2026, 22:01
64 views
Firozabad
वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे वामा वेलनेस कैम्प के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आज दिनांक 07.02.2026 को पुलिस लाइन, जनपद फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयुष विभाग, फिरोजाबाद की सहभागिता से होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन किया गया है ।
होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण कैम्प के दौरान पुलिस लाइन फिरोजाबाद में प्रशिक्षणरत आरक्षियों, पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस परिवारों तथा समस्त थानों से आए अधिकारियों/कर्मचारियों को निःशुल्क परामर्श व व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध कराया गया । साथ ही बदलते मौसम से होने वाले वायरल संक्रमण व बुखार आदि से बचाव हेतु जानकारी दी गयी है ।