Loading...

खाटूश्याम मंदिर पर आयोजित किया श्री श्याम अरदास संकीर्तन

Gargachary Times 7 August 2025, 20:33 19 views
Agra
खाटूश्याम मंदिर पर आयोजित किया श्री श्याम अरदास संकीर्तन
अलौकिक श्रृंगारित खाटू बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होता संकीर्तन जयकारों के बीच भक्तों ने अखंड ज्योति प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही भक्तिमय गीतों पर झूमते श्रद्धालु। यह नजारा था जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर, जहां आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम अरदास संकीर्तन महोत्सव पर कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष अमन गर्ग और उपाध्यक्ष सौरभ बंसल ने खाटू श्याम जी के समक्ष पावन ज्योति प्रवज्जलित कर मंगल आरती उतार कर किया। ग्वालियर से आयी मुख्य गायिका ऋषिका ठाकुर ने हमारी दौलत है खाटू श्याम, जिसकी नैया श्याम भरोसे..., थक सा गया हूँ मैं बाबा.., हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.. आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा। समिति के सदस्यों ने सुबह मंदिर पर श्याम बाबा की पोशाक सेवा की। इस अवसर पर गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, आशु गर्ग, अशोक अग्रवाल, दिनेश शर्मा, प्रिंस गोयल आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24