तहसील महावन में तैनात लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, बुजुर्ग व्यक्ति ने डीएम से की शिकायत
Gargachary Times
7 February 2026, 22:03
33 views
Mathura
मथुरा जनपद की महावन तहसील लगातार सुर्खियों में बनी रहती है।
तहसील महावन का एक के बाद एक मामला लगातार चर्चाओं में बना रहता है।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील में एक और मामला देखने को मिला। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने तहसील महावन में तैनात लेखपाल नितिन चतुर्वेदी पर दाखिल खारिज के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत बुजुर्ग व्यक्ति ने समाधान दिवस के दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह से की है। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि लेखपाल नितिन चतुर्वेदी ने दाखिल खारिज करने के उससे पैसे लिए हैं, और दाखिल खारिज भी नहीं किया है। बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि काफी समय हो गया लेखपाल ना तो दाखिल खारिज कर रहा है,और ना ही पैसे वापस कर रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने जब बुजुर्ग व्यक्ति की फरियाद सुनी तो उन्होंने लेखपाल को बुलवाने को कहा, इस दौरान लेखपाल वहां नहीं पहुंचा, क्योंकि लेखपाल छुट्टी पर था। इस दौरान वहां पर मौजूद एसडीम, लेखपाल के बिना बताए छुट्टी पर होने की बात कहती हुई नाराज दिखाई दी।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम कंचन गुप्ता को टीम बनाकर लेखपाल की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति काफी समय से परेशान है जिसका दाखिल खारिज नहीं हुआ है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, क्या इस बुजुर्ग व्यक्ति की तहसील महावन में किसी भी अधिकारी ने नहीं सुनी।
इससे तहसील के अधिकारियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे साफ लग रहा है कि तहसील महावन में बुजुर्गों की कोई सुनवाई हो रही है।
और ना ही ऐसे लेखपालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसे लेखपाल अपने अधिकारियों की भी नहीं सुनते है, यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि महावन तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने तहसील दिवस के दौरान सभी का अवकाश अस्वीकृत किया था।जिसके बावजूद भी लेखपाल नितिन चतुर्वेदी छुट्टी पर चले गए। अबआप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या हाल है महावन तहसील का।