राशन की दुकान की मतगणना कराने पर अधिकारियों पर गंभीर आरोप
Gargachary Times
9 February 2026, 18:47
62 views
Mathura
फरह। करीब आठ माह पूर्व बरोदा गाँव में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई। जिसमे राशन डीलर की खामिया मिलने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर अधिकारियों ने दुकान को निलंबित कर आवश्यक कार्रवाई कर दी गई। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत देकर दुकान खत्म कर चुनाव कराने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक बड़ौदा के दर्जनों ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर जांच करने की मांग की थी। जिसकी बीते 2025 को पूर्ति निरीक्षक की अध्यक्षता मे जांच टीम गठित की गई थी। जिसमे आरोप सत्य पाये जाने पर उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। जिसका डीएम ने संज्ञान लेकर एसडीएम ने राशन की दुकान को बीते 2025 में निलंबित कर दिया था।
दुकान निलंबन होने के बाद ग्रामीण नजदीक के गांव में जाकर राशन ले रहे थे ग्रामीणों की मांग पर विगत दिवस सहायक विकासखंड अधिकारी थान सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी मेंबर, प्रधान प्रेम सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों के समक्ष खुली मीटिंग कर दुकान के लिए गाँव रामनिवास,योगेंद्र,गोपाल, वीरेंद्र, शिवम सहित अन्य ग्रामीणों ने राशन की दुकान लेने को प्रस्ताव रखा। लेकिन रामनिवास ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारियों ने योगेंद्र के पक्ष के वोट डलवा कर काउंटिंग करवा दी जब के दूसरे पक्ष का एक भी वोट नहीं डालने दिया अधिकारियों ने ग्रामीणों से कह दिया कि आपका वोट फिर डालेंगे लेकिन वोट नहीं डलवाए इसकी शिकायत हमने आज पांच दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है ग्रामीणों ने पुनः वोटिंग करने की मांग की है विकासखंड अधिकारी नेहा रावत ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।