सरकारी पोल पर जातिसूचक शब्द से संबंधित बेनर लगाने को लेकर हंगामा
Gargachary Times
9 February 2026, 18:48
144 views
Mathura
फरह।थाना फरह क्षेत्र के गांव गढ़ाया में एक पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी पोल पर जाति सूचक शब्द लिखा बोर्ड लगाने को लेकर तू तू मेमे हो गई। दूसरे वर्ग के लोगों ने इसका विरोध किया तो नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेनर हटवाया। गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के ही लोगों ने सड़क किनारे खड़े सरकारी पोल पर जाति सूचक शब्द लिखा बेनर लगाने की कोशिश की। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया।
इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना अनुमति के बोर्ड लगाने से मना कर दिया। झगड़ा होने की संभावना मौके पर पहुंची काफी पुलिस बल ने गाँव के सम्रात व्यक्तियों कोगाँव की बगीची पर बिठाकर वार्तालाप की जिसमें ग्रामीणों ने युवाओं को फटकार लगाकर शांति व्यवस्था की बात की ग्रामीणों ने बताया के कुछ शरारती तत्वों ने एक रैली का बैनर लगा दिया था जिसे हटवा दिया गया उसके बाद कुछ जाति की सूचक शब्द लगा दिए गए थे हमारे गांव में भाईचारा है और सभी को डांट फटकार लगाकर मामला शांत कर दिया गया है थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि ग्रामीणों को समझा दिया गया ग्रामीणों ने भी युवाओ को समझा दिया गया अब गांव शांति है।