Loading...

अपर जिला जज अमरजीत की अध्यक्षता में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

Gargachary Times 9 February 2026, 19:46 139 views
Agra
अपर जिला जज अमरजीत की अध्यक्षता में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 22.02.2026 को वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन जनपद आगरा में किया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष में आज दिनांक 09.02.2026 को दीवानी परिसर में स्थित नवीन सभागार कक्ष में श्री अमरजीत, अपर जिला जज, आगरा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक का संचालन विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण से दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन हेतु पात्र व्यक्तियों का पंजीयन एवं उक्त शिविर कार्यक्रम में आए हुए व्यक्तियों को लाभ दिए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारीगण को यह निर्देशित किया गया कि पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ त्वरित प्रदान किया जाए। सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियो, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है। उक्त के संबंध में विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के साथ साथ प्री मेगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनमानस शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन/रजिस्ट्रेशन करा सकते है, पंजीयन/रजिस्ट्रेशन पश्चात पात्र व्यक्ति त्वरित योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। बैठक में श्री दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज, आगरा, श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा उद्यान विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, अपर नगर आयुक्त, (डूडा), अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, मत्स्य विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित आए।
Follow Samachar24