Loading...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित गिर्राज महाराज की लगाई सप्त कोसीय परिक्रमा

Gargachary Times 9 February 2026, 19:46 3 views
Dharam
केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित गिर्राज महाराज की लगाई सप्त कोसीय परिक्रमा
गोवर्धन - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज के दर्शन कर उन्हें अत्यंत अच्छा और आत्मिक सुखद अनुभव हुआ। मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका डील को किसानों के हित में बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहायक होगा। वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे उचित बताया। अपने मथुरा दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान गोवर्धन स्थित ब्रज वसुंधरा होटल भी पहुंचे, जहां आयोजित रिंग सेरेमनी में उन्होंने दूल्हा विक्रम और दुल्हन ज्योति को आशीर्वाद दिया।
Follow Samachar24