बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण में दी गई पुनरीक्षण की जानकारी
Gargachary Times
7 August 2025, 20:35
32 views
Firozabad
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचक नामावली वृहद् पुनरीक्षण 2026 के पुनरीक्षण कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी, फिरोजाबाद रमेश रंजन के निर्देशन में तहसील शिकोहाबाद एवं जसराना से सम्बन्धित बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण महात्मा गॉधी बालिका इण्टर कॉलेज, स्टेशन रोड़, फिरोजाबाद में सम्पन्न हुआ।
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कक्षवार प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा 11 कक्षों में प्रदान किया गया। तहसील शिकोहाबाद के कुल 204 बी0एल0ओ0 में से 189 बी0एल0ओ0 तथा कुल 18 पर्यवेक्षक में से 18 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित रहें। इसी प्रकार तहसील जसराना के कुल 229 बी0एल0ओ0 में से 218 बी0एल0ओ0 तथा कुल 18 पर्यवेक्षक में से 18 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित रहें। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है कि सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी अनुपस्थित बी0एल0ओ0 के विरूद्ध राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के नियमावली के सुसंगत धाराओं के अनुसार कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। दिनांक 08-08-2025 को तहसील सिरसागंज से सम्बन्धित सभी बी0एल0ओ0/पर्यवेक्षक एवं तहसील फिरोजाबाद, टूण्डला, शिकोहाबाद तथा जसराना के प्रषिक्षण से छूटे हुये बी0एल0ओ0/पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण होगा।
प्रशिक्षण में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह एवं मुख्य प्रशिक्षक अश्वनी कुमार जैन ने कक्षों में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।प्रशिक्षण में तहसीलदार शिकोहाबाद, तहसीलदार जसराना, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी,मास्टर ट्रेनर्स इत्यादि उपस्थित रहें।