Loading...

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Gargachary Times 10 February 2026, 20:05 49 views
Agra
जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश शासन ,लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब ,आगरा के अध्यक्ष जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा चंद्रशेखर के निर्देशन में एम.डी.जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत ,आगरा में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एल.जैन व जिला समन्वयक डॉ.निखिल जैन के संयोजन में संपन्न की गई। प्रदर्शनी का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि विद्यालय के महामंत्री डॉ.जितेंद्र कुमार जैन, अर्थमंत्री श्री पुष्पेंद्र जैन ,श्री राहुल जैन दीनदयाल मंडल अध्यक्ष, श्री अनिल सारस्वत भाजपा वरिष्ठ नेता, श्री ओमप्रकाश दिवाकर मंडल उपाध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भगवान महावीर के समक्ष दीप दीप प्रज्वलित कर किया । जिला समन्वयक डॉ.निखिलजैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद के 40 विद्यालयों के आए 210 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया जिनका अवलोकन समस्त अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा किया गयाl उन्होंने बताया कि जनपद से चयनित 15 मॉडल मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे जिनमें प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमश: 5000,3000 व 2000 रु की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी और साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 1000 ₹ रुपए की धनराशि भी दो विद्यार्थियों को दी जाएगीl इसके अतिरिक्त 10 और मॉडल का चयन मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, वूमेन सेफ्टी डिवाइस, चंद्रयान 3 ,मिसाइल लॉन्चिंग सिस्टम ,होलोग्राम 3D ,ऑटोमेटिक ब्रिज , रोड सेफ्टी मॉडल, प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता मॉडल, गणितीय मॉडल, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, रेनवाटर स्मार्ट रोबोट, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम आदि बनाकर सभी निर्णायक अतिथियों को अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ.रामनाथ गौतम संरक्षक जिला विज्ञान क्लब जीआईसी रिटायर्ड प्रिंसिपल ,डॉ.राजेश पाराशर वेटरनरी डॉक्टर ,डॉ.हरेंद्र नाथ शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी डिपार्मेंट आगरा कॉलेज , आगरा व दिव्या पांडे आगरा पब्लिक फार्मेसी कॉलेज आगरा ने किया । मुख्य अतिथि ने पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय संबंधित अन्य गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि आज समय टेक्नोलॉजी का है जहां विज्ञान वह उपकरण है जो हमारे देश को आगे बढ़ाने में व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को सच करने में बड़ा योगदान निभा रहा है । प्रदर्शनी में कोहिनूर एम.डी.जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा ने प्रथम स्थान ,आकृति राठौर क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान ,लहर सिंह सेंट विंसेंट गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान ,प्रिंस सोनी व प्रिंस यादव एम.डी.जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अतिरिक्त चयनित 10 विद्यार्थी इस प्रकार है -दीपिका माहौर सेंट विंसेंट गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, गरिमा राजपूत व रंजन राजकीय हाईस्कूल बलहेरा, आशीष राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ ,विशाल एम. डी. जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा ,रीया शर्मा वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलाल खेरिया ,सुमिरन तनेजा सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, हिमांशु गोला व नमन वर्मा एम.डी.जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा । कार्यक्रम का संचालन डॉ.रीनेश मित्तल एवं डॉ. प्रिया मिश्रा ने किया l अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग कर व शिक्षकों का मार्गदर्शन लेते हुए भविष्य में और बेहतर विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम में सुनीता दिवाकर , सबा ,अनु वर्मा, रेनू जोशी, भावना शर्मा ,अर्चना यादव ,रीमा, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24