220 से अधिक विशेष पुलिस अधिकारियों (पुलिस मित्र) को परिचय पत्र वितरित किया
Gargachary Times
10 February 2026, 20:07
78 views
Firozabad
पुलिस लाइन स्थिति बहुउद्देशीय हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण की उपस्थिति में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें आगामी त्योहार एवं चुनाव के दृष्टिगत शहर एवं देहात क्षेत्र से 220 से अधिक संभ्रांत व्यक्तियों को विशेष पुलिस अधिकारियों (पुलसि मित्रों) को परिचय पत्र वितरित किये गये । महोदय द्वारा पुलिस मित्रों से विस्तृत विचार विमर्श कर उनके दायित्वों पर चर्चा की गयी जिसमें पुलिस को सूचना देने से कानून व्यवस्था में सहयोग देने के संबंध में आवश्य दिशा-निर्देश दिये गये ।