Loading...

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नैरीरत्ना ने निहारा ताज

Gargachary Times 11 February 2026, 20:26 57 views
Agra
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नैरीरत्ना ने निहारा ताज
आगरा - थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नैरीरत्ना नहीं बुधवार को सुबह 9 बजे ताजमहल का दीदार किया। राजकुमारी पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को जोधपुर से आगरा आईं थीं। रात में फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरीं। राजकुमारी के साथ 35 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी साथ आया है। वह ताज देखकर अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताज की तारीफ करते हुए कहा वाह ताज। राजकुमारी ने आगरा किला का भी दीदार किया। जयपुर और जोधपुर में तीन दिन घूमी राजकुमारी आगरा से पहले राजकुमारी शनिवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचीं। उन्होंने महल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से निहारा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका भ्रमण हुआ, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई थी।
Follow Samachar24