श्री बाबूलाल महाविद्यालय का द्वितीय एकदिवसीय शिविर हुआ आयोजित
Gargachary Times
11 February 2026, 20:26
42 views
Mathura
गोवर्धन कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का द्वितीय एकदिवसीय शिविर नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव पर लगाया गया। जहां आशेश्वर महादेव के समीप स्थित जलाशय के घाटों की सफाई की गई तथा वहां जमी हुई मिट्टी को फावड़े और तसलों की सहायता से दूर हटाया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने नंद भवन के दर्शन भी किया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय से भेजते समय प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य 24 घंटे सेवा में तत्पर रहने का होता है जिसे हमारे विद्यार्थी पूर्ण समर्पण के साथ कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए गए तथा वृक्ष लगाने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कौशिक, अनूप कुमार अग्रवाल, विमलेश सिकरवार,रेखा शर्मा,रवि कुमार आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा। वहीं विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से sachin सिंह तनु,हर्ष,राधिका कौशिक, अंजलि सैनी, आकाश, अमित खन्ना, आशुतोष, हिमांशी कौशिक, खुशबू, परी,राधा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही। महादेव पर सफाई व्यवस्था