जनपद फिरोजाबाद मे नई पहल महिला हेल्प डेस्क
Gargachary Times
7 August 2025, 20:37
25 views
Firozabad
फिरोजाबाद में नई पहल महिला हेल्प डेस्क को और गुणात्मक क्रियान्वयन हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन के समस्त जनपदों,( फिरोजाबाद आगरा मथुरा) में महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु महिला सेल/शक्ति सेल का गठन कर महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा व संरक्षण हेतु पुलिस कर्मचारी व अधिकारी को प्रशिक्षित होने हेतु पुलिस लाइन सभागार जनपद फिरोजाबाद में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसके तहत आज भी रवि शंकर प्रसाद एस पी सिटी फिरोजाबाद के निर्देशन में इस प्रशिक्षण दिवस-5 को पूर्ण किया गया जिसमें विभिन्न थाने प्रभारी व पुलिस कर्मचारी, पुलिस महिला आरक्षी एवं महिला संगठन से जुड़े विभिन्न प्रतिभागी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण में मुख्य मास्टर ट्रेनर बतौर महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी ज़िला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
भारत सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत अति महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय मिशन शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसके दोनों अंगों, समर्थ व संबल पर वार्ता की।
उन्होंने प्रशिक्षण में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल में कामकाजी महिलाओं का यौन उत्पीड़न 2013, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, साइबर अपराध, आदि महिला एवं बालिका संबंधी अधिनियमों पर रोशनी डालते हुए समस्त ट्रेंनीज़ का संवेदीकरण कुछ इस माध्यम से किया गया के इन विषयों पर आधारित डॉक्युमेंट्री वीडियो क्लिप के माध्यम से इनकी संगीनता पर चर्चा करते हुए प्रत्येक थाने में मौजूद हेल्प डेस्क के प्रभावी एवं गुणवत्ता पूर्वक संचालन पर विस्तृत रूप से कैपेसिटी बिल्डिंग की।
साथ ही बताया के बालिकाओं के गिरते लिंगानुपात यानी चाइल्ड सेक्स रेश्यो पर जानकारी प्रदान करते हुए कन्या भ्रूण हत्या की शुरुआत, इतिहास इससे जुड़े सभी तथ्यों को बताते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994, पर भी रोशनी डाली । कार्यक्रम के समापन में महिला अधिकारी अनम अकाशा द्वारा सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई व महिला कल्याण विभागीय पंपलेट वितरण कर जागरूकता विकसित की।
प्रशिक्षण में मौजूद जनपद फिरोजाबाद महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, महिला थाना फिरोजाबाद प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी , वन स्टॉप सेंटर पुलिस चौकी टीम, जिला अस्पताल से पुलिस टीम, पुलिस लाइन महिला सहायता प्रकोष्ठ से सब इंस्पेक्टर गीता एवं जनपद फिरोजाबाद से पुलिस अधिकारी व महिला संबंधी पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।