Loading...

बेटी की शादी को रखे गहनो को चोरो ने किया पार शादी से पहले घर से लाखों की नकदी और जेवर पार

Gargachary Times 11 February 2026, 20:27 108 views
Mathura
बेटी की शादी को रखे गहनो को चोरो ने किया पार शादी से पहले घर से लाखों की नकदी और जेवर पार
गोवर्धन। थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में शादी की तैयारियों के बीच अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंद्रा कॉलोनी निवासी मकान मालिक गुड्डन के घर में उनकी बेटी की शादी ईद के बाद तय थी। शादी की तैयारियों के चलते घर में नगदी और जेवरात रखे हुए थे। इसी बीच चोरों ने पीछे से घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे डाला, स्वजन कबाड़ के गोदाम पर सोते थे। पीड़ित युवक ने बताया कि सुबह जब वह दुकान से लौटकर घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े जा चुके थे। चोर घर में रखे करीब नौ लाख रुपये नकद, लगभग दस तोला सोना और करीब चार सौ ग्राम चांदी के जेवरात और करीब दस लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी का घर होने के कारण यह रकम और जेवर विशेष रूप से समारोह के लिए जुटाए गए थे। पीड़ितों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र के संदिग्धों व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Follow Samachar24