ग्राहक बुलाने के विवाद में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चार को भेजा जेल
Gargachary Times
11 February 2026, 20:34
132 views
Mathura
फरह। थाने के सामने पटवा वाली गली, में कॉस्मेटिक सामान का बाजार है , उस बाजार में अधिकांश दुकान दार ग्राहकों से खींचताच करते है ओर झगड़ा होता रहता है, पटवा वाली गली में आकाश सिंघल ओर विनोद सारस्वत की दुकान है इन दोनों की दुकान पर उनकी पत्नी योगिता सिंहल ओर प्रीति सारस्वत भी बैठती है,मंगलवार की शाम ग्राहक बुलाने के विवाद को लेकर दोनो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर झगड़ा होने लगा जिसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दो पुरुष दो महिलाओं सहित चारों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अपराध यशपाल ने बताया कि दोनों पक्षों के शांति भंग में कार्रवाई कर जेल भेजा है।