Loading...

उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय 'वार्षिक खेल उत्सव

Gargachary Times 11 February 2026, 20:36 73 views
Mathura
उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय 'वार्षिक खेल उत्सव
​फरह। मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्या इन्टर कॉलेज फरह के प्रांगण में दो-दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक ,आगरा मंडल व श्री रविंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा दीप प्रज्वलित कर वह मार्च पास की सलामी लेने के साथ रंगारंग कार्यक्रमों से शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय खेलों के इस महाकुंभ में विभिन्न खेलो जैसे - खो - खो ,कबड्डी ,बैडमिंटन ,छू कर पहचानो, रस्साकशी, कैरम ,रूमाल झपट्टा ,पंजा कुश्ती ,साइकिल टायर रेस ,रस्सीकूद, कांचा - गोली, गुट्टक,आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसके साथ ही लोकगीत प्रतियोगिता गायन- वादन निबंध और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चियों ने खूब बड चढ़ कर भाग लिया मंगलवार को करियर मेले का शुभारंभ मनोज वर्मा सहायक निदेशक ,समग्र शिक्षा माध्यमिक, लखनऊ द्वारा व सहजिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल ,अंशु द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मेले में छात्राओं ने करियर से संबंधित करियर हब कैरियर मेला ,जिसमें करियर मेला सम्बंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की करियर मैगजीन व कैरियर फोल्डर का भी विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया । साथी छात्राओं को वार्षिक खेल उत्सव के समापन समारोह पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर लगभग 150 छात्राओं को सम्मानित कर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कार्यकम का समापन किया गया।​समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना भी जगाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपनी गरिमा में उपस्थित और छात्राओं के उत्साहवर्धन के सात जिला समन्वयक अधिकारी श्यामसुंदर व इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नम्रता बिरोलिया,सुषमा अग्रवाल,भारती,आरती,ममता आर्य,लतसिंह, मंजू कुमारी,सुरभी यादव,अर्चना विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने छात्राओं का विशेष उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन कालेज की अध्यापिका शशि शर्मा ने किया।
Follow Samachar24