Loading...

जिलाअधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्कूलो की छतों की साफ सफाई का तेजी से चल रहा कार्य

Gargachary Times 7 August 2025, 20:38 25 views
Firozabad
जिलाअधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्कूलो की छतों की साफ सफाई का तेजी से चल रहा कार्य
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों के छतों की नियमित साफ-सफाई न होने, छतों पर मिट्टी, कूड़ा-करकट, पत्ते आदि जमा हो जाने, झाड़ियां हो जाने के कारण बरसात के दिनों में वर्षा जल की निकासी अवरूद्ध हो जाती है जिससे कतिपय विद्यालयों की छतों में सीलन आने एवं पानी टपकने, दीवारों में सीलन होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा जिम्मेदारी / नेतृत्व लेते हुए अपने-अपने विकास खण्ड/नगर क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के परिसरों एवं छतों की साफ-सफाई प्राथमिकता से कराते हुए विद्यालयों को प्रेषित कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट से आवश्यकतानुसार विद्यालयों की छतों की मरम्मत / प्लास्टर का कार्य एक अभियान चलाकर कराया जा रहा है।
Follow Samachar24