Loading...

राया में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, पति घायल

Gargachary Times 11 February 2026, 20:37 40 views
Mathura
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र के गांव पिरसुआ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध दंपति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवती (उम्र लगभग 60 वर्ष) अपने पति संतोष के साथ बाजार से सब्जी व अन्य घरेलू सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति घायल अवस्था में तड़पते रहे। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मृत्यु हुई है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंस कुमार सोनी ब्यूरो चीफ मथुरा
Follow Samachar24