Loading...

थाना टूण्डला पुलिसएवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के 01 शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 11 February 2026, 20:39 43 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिसएवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के 01 शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध रुप से शराब की तस्करी करने वाले / बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10-02-2026 को समय करीब 21.55 बजे थाना टूण्डला पुलिस टीम एवं एसओजी /सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मदनलाल पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला मेघवालों का वास रामसर थाना रामसर जनपद बाढ़मेर (राजस्थान) को गुरु गोरखनाथ ढाबा से पहले एनएच-19 सर्विस रोड वृहद ग्राम नगला महादेव थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रक जिसमें 753 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब (95 पेटी रॉयल चैलेन्ज (प्रत्येक में पेटी में 12 बोतल), 78 पेटी रॉयल स्टैग व 310 पेटी MCDOWELLS (प्रत्येक पेटी में 24 पौव्वा) व 270 पेटी MCDOWELLS (प्रत्येक पेटी में 48 पौआ) जिन पर फोर सेल इन पंजाब ओनली 42.8%V/V लिखा हुआ है, कुल 9036 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त मदनलाल के विरुद्ध थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4) बीएनएस0 अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24