थाना राया में शांति एवं सौहार्द को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Gargachary Times
12 February 2026, 19:46
37 views
Mathura
राया आगामी होली एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना राया परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मार्ट कंचन गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी स्वेता वर्मा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से महाशिवरात्रि और होली पर्व के मद्देनजर संभावित व्यवस्थाओं एवं सतर्कता के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।साथ क्षेत्र काँवण यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए इस दौरान बैठक में राम कुमार प्रधान, हरेंद्र प्रधान, चौव सिंह प्रधान, चन्द्रवीर प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।