श्री लाड़ली जू मंदिर पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
Gargachary Times
7 August 2025, 20:39
32 views
Agra
श्रीजी सेवा संस्थान बरसाना ट्रस्ट की ओर से दिव्य श्रीजी प्रेमामृत रस महोत्सव के अंतर्गत श्री लाड़ली जू के निज महल में भजन रस का आयोजन किया गया। राधारानी मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय भजन भूषण पंडित मनीष शर्मा ने सुबह 10 बजे अपने पहले भजन यही है आज बनू मैं दास मेरी श्री राधा प्यारी.. से शुरुआत की।
पंडित मनीष शर्मा ने माधव के द्वारा गाया राधे राधे भजन करके अब जीवन बिताना है..., राधा रानी चलाएं संसार कन्हैया जाके सन्ग में चले.., हे किशोरी दुख हरण रख लो मुझको तुम शरण हो मेरा कल्याण.. जैसे एक से बढ़कर एक भजनो की मधुर सुरों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष माधव कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना और राधा रानी के चरणों में भक्ति समर्पित करना रहा। भक्त लाडली जी के भजनों पर झूमते और नाचते हुए, राधा रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते रहे। श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए भक्ति में लीन नज़र आये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। मंदिर को फूल बंगले की सेवा ललित अग्रवाल व राजेश गुप्ता की रही। इस अवसर पर बृजेश तिवारी, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण कोहली, आशीष जैन, संदीप परमार, प्रभात वर्मा, डॉ सुरेंद्र पाठक, सुनील शर्मा, हेमंत भोजवानी, योगेश उपाध्याय, दीपक गोयल, दीप बघेल, रवि सोनी, मनोरमा आदि मौजूद रहे।