राया-दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 February 2026, 19:48
40 views
Mathura
मथुरा के थाना राया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों व एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है पुलिस ने तीनों को गुरुवार सुबह नया नगला स्थित उनके घर से पकड़ा
पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को वादी ने अपनी पुत्री की ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया था इस संबंध में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजी कृत किया गया था विवेचना के दौरान पुलिस ने सीडीआर, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने दबिश देकर नया नगला निवासी संदीप राजेंद्र तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है