Loading...

बांके बिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ हुई चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 4 महिला सहित 8 गिरफ्तार,कब्जे से सोने चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

Gargachary Times 12 February 2026, 19:50 37 views
Mathura
बांके बिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ हुई चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 4 महिला सहित 8 गिरफ्तार,कब्जे से सोने चांदी के आभूषण व नगदी बरामद
वृंदावन - देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर से पंजाब भटिंडा की रहने वाली राघव गोयल की मां के बैग से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के कीमती आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। महिला को जब इस बात का अहसास हुआ तो मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना मंदिर सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने एक पुलिस टीम गठित कर जांच तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को सौंपी गई। पुलिस टीम के जाबाज बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसमे पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी इलाके से फरार होने की फिराक में हैं। इसी दौरान पुलिस ने अपना जाल बिछाया और घेराबंदी कर श्रोतमुनि आश्रम से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप से चार महिला अभियुक्ताओ सहित आठ लोगों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम कुंदन मंडल, राजीव मंडल, गणेश मंडल,अरमान वेद बताए हैं। जिन्हे आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एसएसआई अभय कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी मथुरा गेट अरुण त्यागी ,हैड कास्टेबल जिनेन्द्र कुमार, हैड कास्टेबल रितेश कुमार, हैड कास्टेबल सुनील कुमार,कास्टेबल सुनील कुमार आदि के अलावा वृंदावन पुलिस की समस्त टीम मौजूद रही।
Follow Samachar24