Loading...

55 वर्षीय बुजुर्ग के नहर में गिरने की आशंका के चलते कोंच नदीगांव मार्ग किया अवरुद्ध

Gargachary Times 12 February 2026, 19:54 4 views
Jalaun
55 वर्षीय बुजुर्ग के नहर में गिरने की आशंका के चलते कोंच नदीगांव मार्ग किया अवरुद्ध
कोंच(जालौन)क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी कि नहर में दो शव दिखाई दे रहे हैं जिस पर भारी संख्या में ग्रामीणजन मौके पर पहुंच गए और शवों की तलाश शुरू कर दी तभी पता चला कि ग्राम का ही निबासी सुबह घूमने के लिए गया था लेकिन वह काफी देर बाद भी वापिस नहीं लौटा तो घर बालों ने नहर में गिरने की आशंका जतायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नदीगांव के ग्राम कन्हरी के पास से गुजरने बाली नहर में दो शव दिखाई देने की बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी जिससे भारी संख्या में ग्रामीणजन मौके पर पहुंच गए वहीं ग्राम का ही निबासी हरदयाल उम्र करीब 55 वर्ष रोज की तरह टहलने के लिए सुवह 5 बजे घर से निकला था लेकिन काफी देर तक वह वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने हरदयाल की नहर में गिरने की।आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी काफी प्रयासों के बाबजूद भी जब बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हो सका तो नाराज परिजनों ने कोंच नदीगांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे दोनों ओर बाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं जैसे ही यह सूचना अधिकारियों को मिली तो मौके पर उपजिलाधिकारी बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद पहुंच गए और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते हुए एस डी आर एफ टीम को बुला लिया और नहर में शव की।तलाश शुरू कर दी जानकारी मिल रही है कि एस डी आर एफ टीम ने एक शव बरामद किया है जिसकी पहचान झांसी निबासी अफसर के रूप में हुई है जो 8 फरबरी से बाइक समेत लापता था वहीं समाचार लिखे जाने तक हरदयाल की तलाश की जा रही है फिलहाल क्षेत्र में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हर पहलू पर नजर रखे हुए है।
Follow Samachar24