जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़
Gargachary Times
7 August 2025, 20:40
121 views
Bulandshahr
अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं से सत्ता है, सत्ता से कार्यकर्ता नहीं।"
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है, वह दिन दूर नहीं जब अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की नंबर एक पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सड़क से लेकर संसद तक समाज के दबे-कुचले, पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
राजकुमार भुर्जी ने दावा किया कि जिस रफ्तार से संगठन का विस्तार हो रहा है। उससे यह स्पष्ट है कि वर्ष 2027 में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, क्योंकि पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जिसमें कई लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया गया। अन्य दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वालों में अमर सिंह फौजी मोहम्मद असलम और उस्मान अली को प्राथमिक सदस्यता की रसीद देकर पार्टी में शामिल किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया