Loading...

साइबर पुलिस टीम द्वारा 01 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए रियासुद्दीन के 94000 रूपये की धनराशि करायी वापस

Gargachary Times 12 February 2026, 20:04 28 views
Firozabad
साइबर पुलिस टीम द्वारा 01 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए रियासुद्दीन के 94000 रूपये की धनराशि करायी वापस
रियासुद्दीन पुत्र नसीर खान निवासी सिरसाखास थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के साथ दिनांक 24.04.2025 को 1 लाख रूपयों की ऑनलाइन ठगी हुई थी । वादी रियासुद्दीन द्वारा थाना साइबर पर ऑनलाइन ठगी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । वादी की तहरीर के आधार पर थाना साइबर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना प्रभारी साइबर को समयबद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसमें थाना साइबर द्वारा मामले में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें थाना साइबर टीम द्वारा सम्बन्धित से पत्राचार करते हुए वादी के साथ हुई 01 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी में से वादी के 94000 रूपये (चौरानवे हजार रूपये) की धनराशि वापस करायी गयी है । वादी द्वारा पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया गया है ।
Follow Samachar24