Loading...

विधायक संजय शर्मा ने बजट की सराहना, नगर के विकास को रखी माँगे

Gargachary Times 12 February 2026, 20:10 58 views
Bulandshahr
विधायक संजय शर्मा ने बजट की सराहना, नगर के विकास को रखी माँगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश सरकार का बजट पेश हुआ। जिसको अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने ऐतिहासिक बजट बताते हुए सराहना की। आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी द्वारा प्रस्तुत ₹9.12 लाख करोड़ के बजट मे शिक्षा के लिए 12.4%, स्वास्थ्य के लिए 6% और कृषि के लिए 9% आवंटन किया गया। साथ ही युवाओं को 10 लाख रोजगार,मेधावी छात्राओं को स्कूटी, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आय वृद्धि और बुनियादी ढांचे के मजबूत विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए विधायक संजय शर्मा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट में 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने में और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने की उपलब्धियों से विधायक ने कहा कि इस बजट में नई गति प्रदान करेंगी। यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत बनाता है। विधायक संजय शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र के लिए विशेष माँगे रखी। उनके प्रमुख मांगो में नगर जहाँगीराबाद के लिए बस अड्डा, ⁠सहकारी नगर मे औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य में तेज़ी लाना, शिवाली लखावटी नहर की पटरी का शीघ्र निर्माण कार्य जहांगीराबाद राजकीय डिग्री कालेज में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की स्थापना के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की शुरुआत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही द किसान सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि,क्षेत्र के लिए एक बड़ा पशु चिकित्सालय,क्षेत्र में एक नया डिग्री कॉलेज और बुलंदशहर अनूपशहर के पूरे मार्ग को चार लेन करने की मांग की है। विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की सराहना की।
Follow Samachar24