Loading...

सम्राट हॉस्पिटल ने आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प मे किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Gargachary Times 12 February 2026, 20:12 41 views
Bulandshahr
सम्राट हॉस्पिटल ने आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प मे किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
प्रेमपाल यादव सम्भल। आज पी.एम. उच्च प्राथमिक विद्यालय आटा,वि.क्षे.-बनियाखेडा, जनपद -संभल,उप्र में डॉ. शेखर वार्ष्णेय (MBBS, MS) सम्राट हॉस्पिटल द्वारा हर माह आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बदलते मौसम से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को इन बीमारियों से बचने के बारे में बताया गया एवं उन सबकी जांच की गई जैसे बुखार, जुखाम, आंखें का दर्द,पेट दर्द आदि |आज कैंप मे ज्यादातार बच्चे बुखार, पेट दर्द, सर दर्द एवं सर्दी से ग्रसित पाए गए | बच्चों को इन रोगों से सम्बंधित, दवाईया भी निशुल्क दी गई । आज का कैंप काफ़ी अच्छा रहा । बच्चों ने सुविख्यात समाजसेवी डॉक्टर शेखर जी को देखते ही तालियां बजानी शुरू कर दीं व उनका उत्साह से स्वागत किया गया । विभिन्न प्रकार की दवाइयां डॉक्टर शेखर जी द्वारा बच्चों को निशुल्क वितरित की गईं । अंत में डॉक्टर शेखर वार्ष्णेय द्वारा विद्यालय की उपस्थित सभी बच्चों को स्नेक्स वितरित किया गया। कैम्प के अन्तर्गत समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24