Loading...

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 7 August 2025, 20:42 120 views
Bulandshahr
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
वर्तमान में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत तथा जनपद में प्रवाहित गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के दृष्टिगत गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा तहसील अनूपशहर के निचले इलाकों स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। तहसील अनूपशहर में मौहल्ला गंगा द्वार के समीप स्थित लाल महादेव घाट की सीढ़ियों मात्र तक गंगा नदी का पानी पहुँचा है। वर्तमान में कोई भी रिहायशी स्थान बढ़े हुए जल स्तर से प्रभावित नहीं है। तहसील अनूपशहर में पांच बाढ चौकियां एवं पांच राहत शिविर स्थापित किये गये हैं। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया गया। समस्त बाढ़ चौकियों पर राजस्व विभाग विकास विभाग आदि विभागों के कार्मिकों की ड्यूटियों लगायी गयी हैं। गंगा नदी से सटे क्षेत्रों में लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जन सामान्य को गंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र से दूर रहने के लिए सचेत किया जा रहा है। तहसील क्षेत्रान्तर्गत बढ़े हुए जल स्तर से किसी फसल हानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा के प्रवाह व जल स्तर के संबंध में सतर्क दृष्टि बनाये रखें। जनपद स्तर पर 24x7 अवधि हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 05732-297021, 297022, 297023 है।
Follow Samachar24