केनरा बैंक द्वारा कवि सम्मेलन व हिंदी जागरूकता कैंप के हुआ आयोजन
Gargachary Times
12 February 2026, 21:00
33 views
Noida
भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के तत्वाधान में संयोजक बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा नराकास की बैठक हुई जिसमें भारत सरकार के गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर डॉ छबील कुमार, नराकास नोएडा के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी एवं बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक श्री कुमार प्रशांत उपस्थित थे।
डॉ छबील कुमार द्वारा हिंदी के प्रोत्साहन हिंदी के प्रति बैंकिंग कार्य एवं बैंकों में प्रतिदिन कार्यों में हिंदी का प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सबको प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में नराकास द्वारा आयोजित हिंदी प्रतियोगिता में केनरा बैंक आंचलिक निरीक्षालय दिल्ली में पदस्थ वरिष्ठ प्रबंधक श्री समित कुमार को विजेता के रूप में प्रशस्ति पत्र भारत सरकार राजभाषा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजभाषा विभाग भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ छबील कुमार के हाथों प्राप्त हुआ। एवं एवं केनरा बैंक को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से भी नवाजा गया।