मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Gargachary Times
13 February 2026, 19:21
23 views
Mathura
उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार
मथुरा में 22 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से
एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिवर का आयोजन किया जा रहा है।
डैम्पीयर नगर स्थित पान्चजन्य प्रेक्षागृह, में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्बंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) अनीता सिंह द्वारा बताया गया है कि मथुरा में आमजन को सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता से जोडने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिनमें समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, बैंकिंग संस्थान, नगर निगम सहित अनेक शासकीय इकाइयां शामिल होंगी। नागरिकों को यहां पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रम योजनाएं, शिक्षा सहायता, बैंकिंग योजनाएं और अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी और समाधान एक ही स्थान पर मिलेगा। कार्यक्रम में विधिक विशेषज्ञों द्वारा लोगों को उनके अधिकारों और कानून से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी, साथ ही पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं।