Loading...

“सशक्त नारी – सुरक्षित समाज” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Gargachary Times 13 February 2026, 19:42 29 views
Agra
“सशक्त नारी – सुरक्षित समाज” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में थाना कमलानगर पुलिस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कल्याणम फाउंडेशन के सहयोग से आज दिनांक 13.02.2026 को गणेश नगर बालिका विद्यालय में बालिकाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी छत्ता एवं एसीपी शमशाबाद की उपस्थिति में थाना कमलानगर क्षेत्रान्तर्गत बालिका विद्यालय में पैड डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन किया गया तथा महिलाओं एवं छात्राओं के लिए Breast Cancer Awareness Program आयोजित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
Follow Samachar24