भारतीय किसान यूनियन भानू का ऊंचा गांव ब्लॉक पर धरना रहा
Gargachary Times
7 August 2025, 20:42
327 views
Bulandshahr
भारतीय किसान यूनियन भानू का ऊंचा गांव ब्लॉक पर धरना रहा युवा जिला अध्यक्ष गौरव नागर व युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान युवा जिला प्रभारी तीरथ प्रधान के नेतृत्व में रहा जिसमें की वीडियो ऊंचा गांव और CHC प्रभारी ऊंचा गांव स्वास्थ्य विभाग SDO ऊंचा गांव विद्युत विभाग पुलिस चौकी प्रभारी ऊंचा गांव को लेकर किसानों की विभिन्न शिकायत मिल रही थी पाली आनंद गढ़ी में जल भराव चासी गांव में जल भराब थाना गजरौला गांव में जल भराव रास्ते में और हर साल दो बार प्रत्येक गांव के लिए ₹10000 आते हैं गांव में मच्छरों की फॉकिंग के लिए जो कि वह कर्मचारियों ने निकाल लिए और आज तक किसी भी गांव में कोई छिड़काव नहीं किया गया प्रत्येक गांव में डस्टबिन की घर-घर के लिए बाल्टी आती हैं जो कि उसका भी पैसा निकाल लिया लेकिन आज तक वितरत नहीं हुई ब्लॉक ऊंचा गांव में सिद्ध बाबा तीर्थ स्थल है जो की हर महीने अनेको स्टेट से श्रद्धालु आते हैं मेले में अपनी आस्था लेकर उसका हर साल ठेका होता है जो की 20 लाख से लेकर के 25 लाख के बीच होता है आज तक उस पैसे का प्रयोग सिद्ध बाबा धार्मिक स्थल पर नहीं हुआ ऊंचा गांव सरकारी अस्पताल के कर्मचारी मरीज को देखकर अंदर से दवाई काम और बाहर के लिए प्राइवेट मेडिकल स्टोर को लिखते हैं जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने गुस्से मे आकर धरना लगाया और इन सभी अधिकारियों को 2 घंटे बंधक बनाकर नीचे पाल पर बैठा कर रखा जब तक समाधान नहीं होगा तब तक हम उठना नहीं देंगे युवा जिला अध्यक्ष गौरव नागर ने तालाबंदी करने के लिए और ब्लॉक में कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील करने के लिए कहा युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान जी ने अगर 5 दिन के अंदर अंदर समाधान नहीं होता है तो मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और युवा जिला प्रभारी श्री तीर्थ प्रधान ने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक तथा जिले स्तरीय गांव में संपर्क मार्गों पर किसान उतर आएगा और सड़कों पर जाम लगा दिया जाएगा युवा जिला महासचिव राहुल शर्मा ने कहा की अगर समाधान नहीं होता है तो अबकी बार गांव में बुलाकर बंधक बनाया जाएगा और तब तक बंधक रहेंगे जब तक हमारा समाधान नहीं होगा वीडियो ऊंचा गांव में अस्वास्थ्य किया की 10 दिन के अंदर अंदर सारी समस्या का हाल निकाल दिया जाएगा और अस्पताल प्रभारी ऊंचा गांव ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा किसी को बाहर के लिए दवाई नहीं लिखी जाएगी और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मंथन करने के बाद बुलंदशहर सीएमओ कार्यालय का अनिश्चितकालीन धरना 20 अगस्त की तारीख फिक्स की गई जिसमें निजी अस्पताल फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर फर्जी मेडिकल स्टोर को लेकर रहेगी क्योंकि काफी दिन पहले सीएमओ साहब को ज्ञापन सोपा गया था जिसमें अभी की उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की है मौके पर किसान ऋषिपाल सिंह प्रदेश सचिव,दीपक कश्यप व विष्णु शर्मा राहुल भाटी, सुनील नागर, कमल मिस्त्री, सत्कार शर्मा, दयाराम गुर्जर युवा ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचा गांव, मनवीर सिंह, मोहित राजपूत,अनुज शर्मा मीडिया प्रभारी,विष्णु शर्मा, जयप्रकाश शर्मा ग्राम अध्यक्ष, अंकित चौधरी ग्राम अध्यक्ष,मोनू,फुरकान ग्राम अध्यक्ष की टीम,साजिद युवा नगर अध्यक्ष खानपुर की टीम,हनीफ खान की टीम , मोनिश भाई की टीम, मौसम भाटी, पिंटू कुमार चासी, धन्यवाद