Loading...

लेंटर बना मौत का जाल! फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान ढहा 4 वर्ष मासूम की गई जान”एक दर्जन से अधिक घायल

Gargachary Times 13 February 2026, 19:48 76 views
Firozabad
लेंटर बना मौत का जाल! फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान ढहा 4 वर्ष मासूम की गई जान”एक दर्जन से अधिक घायल
फिरोजाबाद जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित ककरउ गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला मकान का लेंटर डालते समय अचानक पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेंटर डालते समय हुआ हादसा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मकान की दूसरी मंजिल पर छत डाली जा रही थी। तभी अचानक सपोर्ट सिस्टम कमजोर पड़ा और ताजा डाला गया लेंटर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा धराशायी हो गया और नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, फिर पहुंची टीमें। तेज धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भारी मलबा होने के कारण विशेष रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का आधिकारिक बयान। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक सेकंड फ्लोर की छत डाली जा रही थी, उसी दौरान लेंटर गिर गया। परिजनों ने कई लोगों के घायल होने और एक बच्ची की मौत की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है। जनप्रतिनिधि ने जताई संवेदना। स्थानीय विधायक मनीष असीजा ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों और मृतक बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
Follow Samachar24