जमीन खाली कराने को विवाद, ससुर -बहू आग से झुलसे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर जलाने का आरोप
Gargachary Times
7 August 2025, 20:43
28 views
Mathura
जैंत थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुरा राल में गुरुवार दोपहर एक बड़ी घटना हो गई। यहां सहकारी समिति की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। कब्जा खाली कराने के दौरान ससुर और बहू गंभीर रूप से झुलस गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक पर दोनों को जलाने का आरोप स्वजन ने लगाया है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने लापरवाही बरतने के मामले में लेखपाल और कानूनगो को निलंबित कर दिया है, नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की जा रही है।
आग से झुलसे हुए लोगों का हाल-चाल जानने के लिए
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि समिति की भूमि है। जिसे बिना सक्षम आदेश के कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल कपिल उपाध्याय, कानूनगो राजेंद्र राणा को निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग पर भी निलंबन की संस्तुत की कब्जा रही है। पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त डा. पंकज वर्मा को दी गई है।