Loading...

बारात में ‘पिस्टल’ लहराना पड़ा भारी, गोवर्धन पुलिस ने जब्त कीं तीन गाड़ियां

Gargachary Times 13 February 2026, 19:49 94 views
Mathura
बारात में ‘पिस्टल’ लहराना पड़ा भारी, गोवर्धन पुलिस ने जब्त कीं तीन गाड़ियां
मथुरा के गोवर्धन में शादी समारोह के नाम पर महंगी गाड़ियों से हुड़दंग करने और गांव में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ गोवर्धन पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुड़दंग में शामिल तीन ‘महिंद्रा थार’ गाड़ियों को बरामद कर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद की गई है। क्या था पूरा मामला? बीती 10 दिसंबर को ग्राम देवसेरस में एक स्थानीय निवासी की पुत्री की बारात राजस्थान के कामां (अंगरावली) से आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल युवक महंगी गाड़ियों को गलियों में तेजी से दौड़ा रहे थे। युवक गाड़ियों की छत पर बैठकर और सनरूफ से बाहर निकलकर अवैध तमंचे और पिस्टल लहरा रहे थे। साथ ही तेज आवाज में हूटर और डीजे बजाकर गांव में आतंक का माहौल पैदा कर दिया था। स्थिति यह थी कि ग्रामीण डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर छुप गए थे। वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और 16 दिसंबर को करीब 20 अज्ञात कार सवारों के खिलाफ बीएनएस और सीएलए एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गोवर्धन पुलिस ने दबिश देकर राजस्थान नंबर की तीन थार गाड़ियाँ बरामद कर ली हैं। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य वाहनों और हुड़दंगियों की तलाश में जुटी है।
Follow Samachar24