Loading...

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कैलाश मंदिर का किया निरीक्षण

Gargachary Times 13 February 2026, 19:51 30 views
Agra
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कैलाश मंदिर का किया निरीक्षण
हाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक 'कैलाश मंदिर' परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मंदिर प्रबंधन और उपस्थित अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भक्तों की सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित की जाए, साथ ही जल व्यवस्था, प्रकाश तथा पार्किंग की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु विशेष सज्जा एवं स्वागत द्वार बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लें।
Follow Samachar24