रक्षाबंधन पर रोड़वेज की शुरू हुई महिलाओं के लिए निःशुल्क सेवा
Gargachary Times
8 August 2025, 21:05
252 views
Mathura
मथुरा। रक्षाबंधन पर शुक्रवार से महिलाओं के लिए रोडवेज की निरूशुल्क बस सेवाओं का शुरू हो गई। नया बस अड्डे पर रोडवेज बस में सवार महिलाओं को फूल देकर मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा व परिचालकों ने स्वागत किया। उनके साथ चार साल तक का बच्चा व एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। परिचालकों ने महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट काटकर दिया। मथुरा डिपो के पास यूपी परिवहन निगम की 100 व 6 एसी बसें हैं। जबकि 64 बसें अनुबंधित हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से महिलाओं के साथ चार साल का बच्चा व एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ देना शुरू कर दिया। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा में आज प्रातः मथुरा के नया बस अड्डे पहुंचकर यात्रा करने वाली बहनों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने परिचालकों को निर्देश दिए कि बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न होनी चाहिए। बसों में सीट पर ही बैठाकर बहनों को यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। एआरएम ने बताया कि आज सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ एक सहकर्मी के निशुल्क यात्रा की व्यवस्था परिवहन निगम की बसों में की गई है। उन्होंने चालक व परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि बसों में यात्रा करने वाली बहनों एवं उनके सहकर्मियों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करें। रक्षाबंधन के पर्व पर मथुरा डिपो के परिचालकों के द्वारा महिला यात्री को पुष्प देकर एवं स्टेशन इंचार्ज के साथ शून्य मूल्य का टिकट देकर स्वागत किया। दूसरी तरफ वृंदावन में नगर बस सेवा की 50 एसी बसें मथुरा, गोवर्धन बरसाना मार्गों पर महिलाओं के लिए निरूशुल्क उपलब्ध हुई।