बेवर क्षेत्र में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टला
Gargachary Times
14 February 2026, 21:42
37 views
Mainpuri
थाना बेवर क्षेत्र, ग्राम बनकिया के पास, हनुमान मंदिर के समीप
दिल्ली से कानपुर जा रहे ट्रक ने सामने चल रही बस को बचाने के प्रयास में तेजी से कट मारा,
जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
टजनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत बनकिया गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया।
बस को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने तेज़ी से कट लिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक रोड पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी को चोट आई।
ट्रक चालक युसूफ पुत्र खलील अहमद, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम शिशोना थाना ऐचौड़ा कम्बोह जिला सम्भल सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।