Loading...

राया-कोयल रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Gargachary Times 15 February 2026, 08:48 109 views
Mathura
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत कोयल रेलवे फाटक के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया ट्रेन की चपेट में आकर करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा राया चौकी प्रभारी उज्जवल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं तथा मामले की जांच की जा रही है
Follow Samachar24