महाशिवरात्रि पर जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिव मंदिरो का किया निरिक्षण साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को परखा
Gargachary Times
15 February 2026, 16:29
20 views
Mathura
मथुरा- आज महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकरी मथुरा चंद्र प्रकाश सिँह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर मथुरा तथा चिंताहरण महादेव मंदिर महावन मथुरा का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की । दोनों अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था सतर्क, सुदृढ़ और व्यवस्थित रहे। व ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर निगरानी रखने तथा भीड़ प्रबंधन को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए । दोनों अधिकारीयों ने भगवान भोले की विधिवत पूजा अर्चना कर जल चढ़ाया।