बम बम भोले के नारों से गूंजी गिर्राज नगरी, जगह जगह लगे भंडारे
Gargachary Times
15 February 2026, 16:33
38 views
Mathura
गोवर्धन -महाशिवरात्री पर्व देश भर में बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वहीं गिर्राज नगरी गोवर्धन में भी भोले पर जल चढ़ाने व कावड़ चढ़ाने वाले भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी.गोवर्धन स्थित प्राचीन चकेलेश्वर महादेव मंदिर पर कावड़ लाने वाले श्रधांलुओं की भीड़ सुबह से ही शुरू हों गयी वहीं जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं ने रात भर भोले बाबा पर जल चढ़ाया, बाहर से आने वाले श्रधांलुओं के लिये जगह जगह भण्डारे लगाये गये वहीं श्री बाबूलाल फार्मेसी द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जहाँ पर डॉक्टरों व छात्रों ने श्रधांलुओं की सेवा की। भोले के भक्त डीजे पर शिव भजनो पर जमकर झूमते नजर आये वहीं बम बम भोले के जयकारों से गिर्राज नगरी गुंजायमान हों गयी।