Loading...

विद्यालयों को मर्ज किये जाने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 15 July 2025, 12:39 107 views
Mathura
विद्यालयों को मर्ज किये जाने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति मथुरा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में चौधरी गुलाब सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विलय के निर्णय के खिलाफ एवं वापस लिए जाने की मांग को लेकर पांच सूत्रीय खुला मांग पत्र सौंपा गया। प्राथमिक विद्यालयों के विलय का निर्णय तत्काल वापस हो, प्राथमिक शिक्षा का निजीकरण तत्काल बंद हो। अनुच्छेद 21 ए को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। राइट टू एजुकेशन आरटीई 2009 के प्रावधानों का ईमानदारी से लागू किया जाए। निजी शिक्षण एवं शैक्षणिक संस्थाओं का सरकारी कारण लागू हो। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं शिक्षक नेता नरेश सर ने संयुक्त रूप से सरकार द्वारा विद्यालय के कदम को, शिक्षा के निजीकरण को, संविधान विरोधी, रोजगार विरोधी, छात्र विरोधी ,शिक्षा विरोधी बताकर निंदा की। इस मौके पर अखिल भारतीय समाता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि सरकार को शिक्षा से खिलवाड़ की कीमत चुकानी होगी। प्रदर्शन के दौरान डॉ राजेंद्र प्रसाद लोधी, मुकेश सैनी, गुलाब सिंह चौधरी, सिद्धांत भाटिया, कुणाल डागौर, चित्रसेन मौर्य, संतोष कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, नरेश कुमार, जितेंद्र बजाना, डॉ अरुण कुमार, अंकित सागर आकाश बाबू, सुमित कुमार, सौदान सिंह, राजवीर सिंह, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24